फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नशे में इस्तेमाल होने वाली 80 गोलिया बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान झंडेनगर के पास एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 80 गोली नशीली दवाएं बरामद की गईं। पूछताछ के बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के झंडेनगर तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच गौस मोहम्मद उर्फ राज निवासी ब्लॉक नंबर 14 काशीराम आवास कॉलोनी थाना व जिला सिद्धार्थनगर पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 80 गोली नशीली दवाएं बरामद की गईं। इसमें कई ब्रांड की प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं। पूछताछ के बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें