बांसी। इस भीषण गर्मी में लगातार आठ घंटे बिजली न रहने से नगर के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। कस्बे के मंगल बाजार फीडर बिजली दिन में बारह बजे कटी जो आठ बजे रात तक नहीं आई।
इतने लंबे समय तक बिजली के न आने से काफी घरों में अंधेरा छा गया तथा लोगों के सामने पानी का संकट भी उत्पन्न हो गया। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर में तेज हवा के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बिजली काट दी गई थी और शाम चार बजे के बाद जब हवा की रफ्तार कम हुई। तब बिजली देने का प्रयास किया गया तो फीडर ब्रेक डाऊन हो गया। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक विभागीय कर्मचारी फाल्ट तलाशते रहे जो नहीं मिला। संवाद