फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रजिस्टर में 78 पंजीकृत, मौके पर मिले नौ नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



: खुनियांव ब्लाॅक के लटेरा, रुद्रौलिया व बगहवा आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल

संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। खुनियांव ब्लाॅक में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दयनीय है। इनमें कुछ पर पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थित बच्चों की तादाद बेहद कम है, तो कुछ केंद्रों पर ताले लटके मिले। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए संचालित यह आंगनबाड़ी केंद्र अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के लटेरा के कंपोजिट विद्यालय में संचालित चार आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह आठ बजे सिर्फ नौ बच्चे बैठे मिले। यहां कार्यकत्री और सहायिका नहीं थीं। इस चारों केंद्र पर पढ़ रहे बच्चों ने कहा कि यहां सिर्फ यही जो बच्चे हैं वही हर रोज पढ़ने आते हैं। इसी विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-तीन पर तैनात कल्पना सुबह 8:58 बजे पहुंचीं। इसके कुछ देर बाद केंद्र संख्या-एक पर मंजू देवी भी पहुंचीं। इन्होंने कहा कि यह केंद्र हम दोनों ही मिलकर चलाते हैं।
विज्ञापन

मंजू देवी ने बताया कि केंद्र पर 78 बच्चे पंजीकृत हैं, मौके पर सिर्फ नौ बच्चे आए हैं। वहीं केंद्र संख्या-दो और चार पर कार्यकत्री और सहायिका नहीं दिखीं। बच्चों ने बताया कि वह बगल के स्कूल में मध्याह्न भोजन करते हैं।
विज्ञापन






बगहवा केंद्र पर लगा मिला ताला



खुनियांव ब्लाॅक के बगहवा आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लगा मिला, गांव के प्रधान मोहम्मद अरशद ने कहा कि यह केंद्र कभी-कभी खुलता है। रूद्रौलिया के कंपोजिट विद्यालय में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्र में मौके पर सिर्फ दो सहायिका बच्चों की देखभाल करती दिखीं। सुबह 9:45 बजे पहुंचीं कार्यकत्री विद्यावती ने कहा कि उनके केंद्र पर 84 बच्चों का नामांकन है, जिसमें 21 बच्चे उपस्थित हैं। केंद्र संख्या-एक पर सहायिका कमलावती ने कहा कि केंद्र पर छह बच्चे हैं।

-



वर्जन
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जाती है, जहां भी कमियां पाई जाती हैं, कार्रवाई की जाती है। इन केंद्रों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-मोहम्मद अरशद, सीडीपीओ खुनियांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें