फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौथे दिन ने 778 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Fri, 24 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के पश्चात जिला पंचायत के मल्टीपरपज हाल व एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने मतदेय स्थल पर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए थे। एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बुधवार को पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान कुल 778 मतदान कार्मिकों ने लोकसभा चुनाव के अंतर्गत पोस्टल बैलेट से मतदान किया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 414 मतदान कार्मिकों ने तथा जिला पंचायत के मल्टीपरपज हॉल में स्थापित पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 364 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी/सीआरओ जेआर चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कुल 778 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें