पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी को प्रशस्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत हुए 75 पुलिसकर्मी
- वाहनों पर झंडा लगा एक्सप्रेस हाईवे पर किया तिरंगा मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा 75 अच्छे काम करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, डायल 112 के वाहनों पर तिरंगा लगाकर सिद्धार्थनगर-बस्ती एक्सप्रेस हाईवे पर मार्च निकाला गया।
विधायक श्यामधनी राही व एसपी अमित कुमार आनंद ने गुब्बारों एवं तिरंगा से सजे डायल 112 के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, सीओ बांसी देवी गुलाम, सीओ यातायात हरीशचंद्र, प्रशिक्षु सीओ अखिलेश वर्मा मौजूद रहें।