भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पर सोमवार को गर्भवतियों की जांच के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। महिला चिकित्सक डॉक्टर रेखा सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सा टीम ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 72 गर्भवतियों की जांच करते हुए चिकित्सीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान पांच उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिह्नित किया गया। खून, पेशाब का टेस्ट, आयरन फोलिक एसिड कैलशियम की सभी गर्भवतियों की जांच करा कर अल्बेंडाजोल आदि दवाएं वितरित की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता आदि मौजूद रहे।