फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार मेले में 71 युवाओं को मिली नौकरी

Fri, 17 Mar 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उप​स्थित युवा।
विज्ञापन
खेसरहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसी में शुक्रवार को लगे रोजगार मेले में 71 युवाओं को चयनित कर लिया गया। मेले में चयनित हुए छात्र अंकित वर्मा ने कहा कि रोजगार मेले में वेल्डर ट्रेड वालों को वरीयता दी गई है। आशुतोष मिश्रा ने कहा कि हाईवेल्स कंपनी के लिए फार्म भरा गया था। जिसके लिए चयनित किया गया है। अब रोजगार की उम्मीद बढ़ गई।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसी में रोजगार मेले का आयोजन होने की जानकारी मिलने पर सुबह ही युवा पहुंच गए थे। युवाओं में रोजगार पाने की ललक में मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों में 264 बेरोजगार अभ्यर्थी आवेदन किए, जिसमें 71अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। चयनित हुए रवि साहनी ने कहा की निजी कंपनियों की ओर से उनका मैकेनिक मोटर के लिए चयन किया गया है। अक्षय कुमार ने कहा कि मेरा चैन मोटर मैकेनिक फेल्टेड पर हुआ। मेरा डॉक्यूमेंट वेरीफाई कर लिया गया। इस दौरान संस्था के प्रधानाचार्य मस्तराम, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र, जय प्रकाश पांडेय, राजेश कुमार, अकबर हुसैन, राजाराम, दिलीप कुमार, अहमद परवेज, विरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें