फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सरसों तेल बरामद, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का सरसों तेल बरामद, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ पुलिस ने शनिवार को सात लोगों को विभिन्न कंपनियों के चोरी के करीब दो क्विंटल खाद्य तेल के साथ गिरफ्तार किया। एसएचओ शोहरतगढ़ रामअशीष यादव के मुताबिक शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी किए गए खाद्य तेल को शोहरतगढ़ कस्बे में पवन पोद्दार के गोदाम में छिपा कर रखे हैं। इसके बाद टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद कई कंपनियों के सरसों का तेल बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना परिचय शंकर गौड़, संतोष चौधरी निवासी वार्ड नंबर तीन गांधीनगर थाना शोहरतगढ़, दीपक सैनी निवासी प्रानपुर थाना डुमरियागंज, सोनू गौतम, विशाल, आदित्य उर्फ मोनू निवासी गड़ाकुल, दिलीप सैनी उर्फ सुंदर निवासी बैदौली थाना शोहरतगढ़ बताया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पकडने वाली टीम में एसएचओ राम आशीष यादव, चौकी प्रभारी खुनुवां विक्रम अजीत राय, राजू चौधरी, अखंड प्रताप शर्मा, रमाशंकर यादव, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें