बिस्कोहर। बिजली निगम कठौतिया रामनाथ की ओर से रविवार को बिस्कोहर फीडर क्षेत्र में विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने राम जानकी नगर, परशुराम नगर और विश्वनाथ नगर वार्डों में घर-घर पहुंचकर बकाएदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने की अपील की। अभियान के दौरान करीब 66 हजार रुपये के बकाया बिजली बिल जमा कराए गए। अभियान में प्रदीप पांडेय, शिवाकांत मौजूद रहे।