फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साक्षात्कार से 66 युवाओं को मिला रोजगार तो खिल उठे चेहरे

Tue, 23 Jul 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर से सटे आईटीआई कॉलेज बसडिलिया में सोमवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौगढ़ के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में एक कंपनी की ओर से युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। 109 बच्चों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 66 सफल हुए। अब कंपनी की ओर से इन्हें नियुक्ति पत्र देकर बुलाया जाएगा। वहीं, साक्षात्कार में चयनित होने पर बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा खुश हो गए।

जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र की अगुवाई में सोमवार को आईटीआई बसडिलिया में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी श्रीराम पिस्टन भीलवाणा मद्रसन प्रालि एंव एलआईसी की ओर से प्रतिभाग किया गया। मेला में 109 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बारी-बारी करके एक-एक बच्चे को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन

कंपनी के लोग बच्चों से सवाल जवाब, उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी लेने के अलावा सवाल पूछे। जब सभी बच्चों का हो गया। इसके बारे आकर जानकारी दी कि 66 बच्चे सफल हुए हैं। जल्द ही इन्हें नियुक्ति पत्र भेजकर बुलाया जाएगा। सफल बच्चे खुशी से झूम उठे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अन्य बच्चों से कहा कि हार मानने की जरूरत नहीं है। लगातार मेले का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए तैयार रहें। इस दौरान यहां पर बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया, प्रधानाचार्य सत्यदेव दुबे, संतोष कुमार मिश्र कौशल विकास मिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

बोले युवा

इस प्रकार के साक्षात्कार में शामिल होने पर अच्छा लगा। साक्षात्कार में सफल हो गए हैं। काम करने से सीखने को मिलेगा। आगे और बेहतर कर सकेंगे।

-उमेश जायसवाल

-

रोजगार के लिए आयोजित परीक्षा में पहली बार शामिल हुआ था। पूरे आत्मविश्वास के साथ सारे सवालों का जवाब दिया जो पूछा गया था। नौकरी करने से अनुभव और रुपये दोनों मिलेगा।

-अफजल हुसैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें