फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल जा रही 62 प्रकार की दवाएं पकड़ी गईं

Sun, 03 Mar 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां की टीम ने शनिवार रात गश्त के दौरान 62 प्रकार दवाएं पकड़ी हैं। इसमें कफ सिरप सहित कई दवाएं शामिल हैं। पकड़ने के दौरान तस्कर दवा को छोड़कर नेपाल सीमा में चले गए। बरामद दवाओं को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसबी 43वीं वाहिनी उज्जल दत्ता ने बताया कि सूचना मिली कि सीमा स्तंभ पर स्थित पिलर संख्या 556 के पास दवा की तस्करी होने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी खुनुवां से सहायक उप निरीक्षक नोबिन गोगोई के नेतृत्व में टीम चिन्हित स्थान के समीप पहुंचने पर टीम ने देखा कि कुछ व्यक्ति कंधे पर बोरी लादे भारत से नेपाल की तरफ जा रहे है। नाका पार्टी को देखते ही वे लोग बोरी छोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल में भाग गए।
नाका पार्टी द्वारा सभी बोरियों को खोलकर देखा गया। जिसमें अलग-अलग ब्रांड के कुल 62 तरह की दवाइयां बरामद हुईं। जिसे अवैध तरीके से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। बरामद दवाओं को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। कमांडेंट ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए एसएसबी नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें