फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई पहुंचे बढ़नी, निरीक्षण कर पुलिया बनवाने का दिया आश्वासन

Wed, 22 Aug 2018 10:51 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा/परसा। लोक निर्माण विभाग, बस्ती मंडल के अधीक्षण अभियंता शशिभूषण ने बुधवार को इटवा-बांसी, बिस्कोहर मार्ग इटवा-बेलवा, होरिलापुर मार्ग, महादेव घुरहू से चंदी चौराहा के अलावा नेपाल सीमा से सटे सड़कों पर आवश्यक स्थलों का दौरा किया। वहीं, उन्होंने निरीक्षण कर पुलों के निर्माण के लिए स्थलों का चयन कर इटवा खंड क्षेत्र में पुल बनवाने का आश्वासन दिया। अवर अभियंता व्यास मुनि सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस निर्माण के लिए आवश्यक स्थलों पर स्थान चिह्नित करने के लिए उन्होंने दर्जनों सड़कों का निरीक्षण किया है। लोक निर्माण विभाग बस्ती मंडल के अधीक्षण अभियंता शशिभूषण ने बुधवार को बढ़नी ब्लॉक के विभिन्न लोक निर्माण विभाग की सड़कों का निरीक्षण किया और तीन पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया। तुलसियापुर-बगही मार्ग का दौरा किया। महादेव बुजुर्ग रेलवे हाल्ट स्टेशन के सामने खराब सड़क पर 200 मीटर आरसीसी सड़क बनवाने की बात कही। भावपुर उर्फ गुलरी ढाले के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह आरसीसी पुलिया बनेगी। औदही खुर्द-बसंतपुर मार्ग पर खरिकौरा में कटे सड़क पर भी आरसीसी पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया व सिसवा-बसहिया मार्ग पर झुलनीपुर चौराहे के पास कटे सड़क पर भी आरसीसी पुलिया बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें