फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 612 की हुई ईकेवाईसी, 52 लोगों ने कराया फार्मर रजिस्ट्रेशन

Wed, 11 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप में मंगलवार को क्षेत्र के 32 गांवों में कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर में ईकेवाईसी के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस दौरान 612 किसानों की ईकेवाईसी की गई तथा 52 फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। कैंप का नायब तहसीलदार महबूब आलम ने निरीक्षण कर शत प्रतिशत ईकेवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खरौली खरौला, परसा हुसैन, धनोहरी, बेंवा मुस्तफा, विशुनपुर हरि, धनोहरा, मन्नीजोत आदि स्थानों पर फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया।जहां पर कृषि विभाग के एसएम डाक्टर अनूप कुमार, लेखपाल दीपक शंखवार, अंबिकेश सिंह, हरि देवी लाल गिरी, आनंद गौतम, विवेक कुमार, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस संबंध में नायब तहसीलदार महबूब आलम ने बताया कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में 83 हजार किसानों की ईकेवाईसी होनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें