सिद्धार्थनगर। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में शुक्रवार को बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन व इतिहास के प्रति जागरूकता के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। डॉ. अजय कुमार की अगुवाई में हुई परीक्षा का बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भारत में राष्ट्रवाद और 1857 की क्रांति का कारण व प्रकृति विषय था। बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विषय भारत में यूरोपियों का आगमन था। अजय कुमार के मुताबिक, इस परीक्षा में 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य के हाथों से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाओं से विद्यार्थियों में देश-विदेश व इतिहास की जानकारी होती है। संवाद