फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 60 स्कूली बच्चे मिले आई फ्लू से संक्रमित

Sat, 12 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकास क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय बिशुनपुर में 60 बच्चे आई फ्लू से संक्रमित मिले हैं। शनिवार को विद्यालय पहुंची सीएचसी के डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की जांच कर उन्हें दवाओं का वितरण करते हुए जरूरी एहतियात बरतने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बच्चों की आंखे लाल होने और जलन होने की शिकायत पर प्रधानाध्यापक नीरज मिश्र ने इसकी सूचना सीएचसी को दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत पांडेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साथी डॉ. अनूप जायसवाल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर सभी प्रभावित बच्चों की जांच करवाई। टीम ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक करते हुए बताया कि आई फ्लू से संक्रमित किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे। यदि आई फ्लू हुआ है तो आंखों में काला चश्मा लगाएं, हाथों को बार बार आंखों पर न लगाएं और हाथ को कई बार साबुन से धोएं। डॉक्टरों ने पीड़ित बच्चो को दो-तीन दिन स्कूल नहीं आने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें