फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 60 छुट्टा पशुओं को पहुंचाया गोशाला

Tue, 08 Aug 2023 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के महतिनियां खुर्द स्थित शिव नंदी गोशाला में पशुओं को संरक्षित करते सचिव विवेक कुशवाहा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द के प्रधान व सचिव ने मंगलवार को गो संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं को गांव के शिवनंदी गोशाला में संरक्षित किया गया। सचिव विवेक कुशवाहा व ग्राम अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल ने सुबह से क्षेत्र के महनुआं खास, हरनाखुरी, कुसम्ही आदि गांवों में घूम रहे करीब 60 छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला में पहुंचाया। सफाईकर्मी अफजल, दुर्गा, रमन आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत बिस्कोहर की बड़ी समस्या सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंश हैं। जिसमें इलाज के अभाव में कई दम भी तोड़ देते हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर सात पेट्रोल पंप के सामने आदि स्थानों पर घायल पशुओं को पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने वार्ड के नागरिकों की मदद से उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें