पुलिस लाइन में पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते सीओ प्रदीप यादव।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अभियान चलाकर छह वांछितों और 36 वारंटियों को पकड़ा
सिद्धार्थनगर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सोमवार को जनपद की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसमें छह फरार वांछित और 36 वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ बेहद आवश्यक है। इसलिए सोमवार को जनपद के सभी थानों को निर्देशित किया गया कि जिनके यहां जो भी वांछित बदमाश हैं या फिर वारंटी है, उन्हें तत्काल गिरफ्तार करें। एक साथ पूरे जनपद के थानों ने धरपकड़ अभियान चलाया। इसमेें छह वांछित और 36 वारंटी पकड़े गए। इनमें दुष्कर्म, मारपीट, चोरी सहित अन्य अपराध के आरोपी हैं। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आगे भी इसी प्रकार का अभियान जारी रहेगा।