फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से छह घरों की गृहस्थी राख

Tue, 30 Apr 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में मंगलवार सुबह अज्ञात कारण से लगी आग में छह रिहायशी मकान और उसमें रखा कपड़ा, अनाज जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने आग से हुई क्षति का सर्वे करके जल्द ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे तेज हवा के बीच डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग की चपेट में गांव के अलगू चौधरी का मकान आ गया, सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जब तक आग पर काबू पाते तब तक उसकी चपेट में बगल में स्थित रामू, पृथ्वीपाल, दशरथ, जोगाईं तथा शिवानंद के मकान आ गए। इस अगलगी की घटना में गांव के रामदास, राजकुमार तथा धीराऊं के घर का सामान जल गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार महबूब आलम और हल्का लेखपाल अंबिका प्रसाद ने आग से हुई क्षति का सर्वे कर जल्द अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें