फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओवरलोड से 10 दिनों में 59 ट्रांसफार्मर जले, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था

Sun, 11 Jun 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में ओवरलोड कनेक्शन होने की वजह से ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी में बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। उधर बिजली विभाग का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण हो रही ट्रिपिंग से समस्या हो रही है। बीते 10 दिनों में 59 ट्रासंफाॅर्मर जलने से खराब हो चुके हैं। बिजली निगम मरम्मत के नाम पर कई क्षेत्रों में कटौती कर रहा है, जो गर्मी में लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ गई है, इससे आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में रोस्टिंग और फाल्ट के नाम पर अघोषित बिजली कटौती हो रही है। खराबी के मरम्मत के नाम पर बिजली निगम के कर्मी घंटों तक शट डाउन लिए रहते है। उधर बिजली जाने पर पंखा कूलर बंद होते ही लोग पसीना-पसीना हो रहे है। निगम कर्मियों के अनुसार बिजली कटौती का सबसे मुख्य कारण है बिजली ओवरलोड होना। ट्रासंफाॅर्मर की क्षमता के अपेक्षा कनेक्शन अधिक होने से एक यूनिट बिजली का कनेक्शन लेकर लोग दो से तीन यूनिट बिजली का उपयोग कर रहें है। जिससे ओवरलोड होकर ट्रांसफार्मर फूंक जा रहें है। शहर के बिजली जेई यादवेश राय ने बताया कि जिले में 23 घंटा बिजली मिलती है लेकिन ज्यादा यूनिट बिजली खर्च करने के वजह से फाल्ट आ रहा है। जिसे शीघ्र ही सही करवा दिया जा रहा है।
-
गांवों में नहीं मिल रही पूरी बिजली
सरकार भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने की दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत इसके परे है। जिले के ग्रामीण इलाकों में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है बाकी समय रोस्टिंग और फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। बिजली समय से न मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। किसानों का कहना है कि बिजली से ही ट्यूबेल चलता है। समय से बिजली न मिलने से धान की नर्सरी नहीं पड़ पा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
बिजली कटौती की समस्या ओवरलोड होने से आ रही है। कम यूनिट का कनेक्शन लेकर अधिक बिजली उपयोग करने वालों को अभियान चलाकर यूनिट बढ़वाया जाएगा, जिससे बिजली कटौती की समस्या न आए।
-आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता बिजली
-
बंद हो गए इंनवर्टर
बिजली कटौती केे कारण रविवार शाम को शहर के आजाद नगर क्षेत्र में लोगों के घरों के इनवर्टर बैठ गए, जबकि कार्यालयों में भी इनवर्टर बंद होने के कारण कार्य प्रभावित हुआ। इसी प्रकार दतरंगवा में भी लोकल फॉल्ट के कारण बिजली कटी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें