सिद्धार्थनगर। साइबर सेल की टीम ने खाते से 5.40 लाख रुपये ठगों के चंगुल से निकालकर पीड़ित के खाते में वापस करवा दिए। मोबाइल चोरी करके यूपीआई से धनराशि उड़ाई गई थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस एक्शन में आई और प्रयास करके ठगों से रुपये वापस करवा लिया। डूबे रुपये मिलने से पीड़ित खुश हो गया। संवाद