खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी ने सीमा चौकी के कार्यक्षेत्र बैरिया बाजार में शनिवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लव दौलागजउ के नेतृत्व में आयोजित शिविर में निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. अभिषेक कुमार, सहायक कमांडेंट चिकित्सा ने 27 पुरुष, 23 महिलाएं और 4 बच्चों सहित कुल 54 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम में एसएसबी की तरफ से नीतेश कुमार योगी सहायक कमांडेंट, निरीक्षक जाकिर अली एवं अन्य जवान और संजीव चौधरी, ग्राम प्रधान बाबू पैसिया सहित अन्य उपस्थित रहे।