फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 530 विद्यार्थियों ने दी अभ्युदय कोचिंग के लिए परीक्षा

Sun, 25 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अभ्युदय कोचिंग में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए रविवार को छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में तीन पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा में 530 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि पंजीयन कराने वाले 100 छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

नीट के लिए 198, जेईई में 58 सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 530 युवाओं ने परीक्षा दी। उनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इस बार बांसी तहसील में भी अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं संचालित होनी हैं, इससे बांसी के अलावा डुमरियागंज व इटवा के छात्र-छात्राओं को सुविधा प्राप्त होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता की देखरेख में परीक्षा शुरू हुई। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तन्मय, प्रधानाचार्य रामनवल सिंह, हृदयेश तिवारी, रजत शर्मा एवं अर्शद मौजूद थे।

एक दिन पहले हुई परीक्षा की घोषणा
अभ्युदय कोचिंग की प्रवेश परीक्षा की घोषणा परीक्षा से एक दिन पहले हुई, इस कारण कुछ छात्र-छात्राओं को जानकारी नहीं मिल सकी। परीक्षा तिथि 25 जून को प्रवेश परीक्षा की खबर प्रकाशित हुई और इसी दिन परीक्षा हुई। 630 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था, जिसमें 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर बात करके उन्हें परीक्षा तिथि की जानकारी दी गई, जबकि मोबाइल से मैसेज भी भेजा गया था ताकि हर आवेदक को जानकारी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें