फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण दी गई दवाएं

Tue, 07 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के कलीचक में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एक मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने गांव के 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। टीम के डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर चिह्नित गांवों में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी जाती हैं। टीम में शामिल फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन की ओर से शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, मलेरिया, टायफाइड की निशुल्क जांच कर मरीजों को दवाएं दी जाती है। अंदुआ शनिचरा गांव में लगे शिविर में कुल 53 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार, स्टाफ नर्स राजकुमार, एलटी उमाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें