फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर, बाधित रहीं सेवाएं

विज्ञापन
बैंक पर मिला ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वेतन-भत्ते की समीक्षा करने व सरकारी बैंकों के विलय के खिलाफ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के आह्वान पर बैंक कर्मियों की हड़ताल से शुक्रवार को जिले की बैंकिंग व्यवस्था लड़खड़ा गई। जिले में हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 153 शाखाएं बंद रहीं। हालांकि कुछ हद तक एटीएम, निजी और ग्रामीण बैंकों की शाखाएं कुछ हद तक लोगों का सहारा बनी, मगर उनमें खाता नहीं होने से ज्यादातर लोगों को परेशानी ही झेलनी पड़ी। शनिवार और रविवार को भी बैंकों की बंदी से रहेगी। ऐेसे में दिक्कत बढ़ेगी। जिले में हड़ताल में लगभग दो सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। बैंक में आए जरूरतमंदों को बैरंग लौटना पड़ा। लीड बैंक अफसर ओम प्रकाश अग्रहरि ने बताया कि चतुर्थ शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण अब बैंक शाखाएं सोमवार को खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें