पुलिस ने लापरवाह चालकों के खिलाफ चलाया अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
सिद्धार्थनगर। हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने पर कार्रवाई तेजी से हो रही है। बुधवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रवेश कुमार सरोज ने जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर चेकिंग की। साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर न चलने वालों का ऑनलाइन जुर्माना भी काटा गया। इस दौरान 78 लोगों से लगभग 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला। एआरटीओ ने सांड़ी तिराहा, बरगदवा चौराहा, जोगिया, पकड़ी आदि जगहों पर वाहनों का जांच की। इनमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के वाहन चलाते लोग मिले। बिना हेलमेट लगाए चालकों को सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने की अपील भी की गई। चेकिंग का यह अभियान प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। चेकिंग के दौरान यात्रीकर अधिकारी जितेंद्र कुमार दीक्षित, उमेश चंद्र, राम समुझ, मेहेंद्र दीक्षित, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।