बिस्कोहर। कस्बे में शुक्रवार को बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत विभागीय टीम ने घर-घर पहुंचकर बकायेदारों की जांच की और मौके पर ही बकाया वसूली की। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में जांच अभियान चलाया गया। विभाग की टीम ने 28 बकाएदारों से कुल 50 हजार रुपये की वसूली की। अभियान में सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय और अब्दुल हन्नान समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद