नगर पंचायत कार्यालय इटवा में कैम्प में वृद्धा व विधवा पेंशन के पात्रों की जन सुनवाई करते चेयरमै
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा कार्यालय में बुधवार को विधवा व वृद्धा पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। विभिन्न वार्डों से आए 50 पात्रों ने फाॅर्म भर कर जमा किया।
चेयरमैन विकास जायसवाल ने बताया कि कैंप में भाग लेने वाले लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, तीन फोटो व बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ जरूरी कागजात जमा कराया गया है। जांच के बाद इन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान लिपिक आकाश शर्मा, राम शब्द उपाध्याय, राकेश विश्वकर्मा, सत्यम मोदनवाल आनंद गुप्ता, अजय यादव, आशीष श्रीवास्तव, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।