सिद्धार्थनगर। दीपावली से पहले भारत नेपाल बॉर्डर पर पटाखों की तस्करी तेज हो गई है। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोटिया पुलिस चौकी के सिंहोरवा में बाइक पर विस्फोट होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच की तो बढ़नी में नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच चट्टी बाजार स्थित आर्य मेडिकल स्टोर से सोमवार रात दो युवक शुभम कुमार गुप्ता और सुमित कुमार गुप्ता को पकड़ा गया।
उनके पास आठ बोरी में रखा अलग-अलग ब्रांड के 50 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। यहां कार्रवाई हुई तो बॉर्डर जाने से पहले पटाखे बरामद कर लिया गया, जबकि बाॅर्डर में अवैध पटाखों का भंडारण है। संवाद鍠