कठेला समय माता थाना क्षेत्र के धोबहा बनडीह गांव की घटना
घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, थाने पर दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर।समय माता कठेला थाना क्षेत्र के धोबहा बनडीह गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी को तहरीर देकर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर मां, दादी व अन्य रिश्तेदारों को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने विपक्षियों पर कुल्हाड़ी व गड़ासे का प्रयोग किया था। पीड़ितों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने समय माता कठेला पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जबकि एसओ ने पीड़ित के थाने पर न आने की बात कही है।
समय माता कठेला थाना क्षेत्र के धोबहा बनडीह गांव के रहने वाले रवि प्रताप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसका विवाह था और रास्ते में उसे सुनार की दुकान से जेवर लेना था। लेकिन जब वह रास्ते में पहुंचा तो घर से पैसा लाना भूल गया था। पैसा लाने के लिए जब अपने भाई रविंद्र को अपने घर भेजा तो उसने देखा कि विपक्षी 10 से अधिक लोग घर में घुसकर उसकी मां सोनी देवी, उसकी दादी कृष्णावती, बुआ विंजन व चंद्रावती के साथ ही अन्य महिला रिश्तेदारों को घर में घुसकर काफी मारे-पीटे। इस दौरान विपक्षियों ने कुल्हाड़ी व गड़ासा का प्रयोग किया। जिससे परिवार के सदस्यों में किसी का सिर फूटा है तो किसी का हाथ टूटा है। उसका भाई जब घर पहुंचा तो उसे भी बहुत मारा-पीटा गया हैं। जिसे उसके मुंह में काफी चोट आई है। गला दबाकर मारने की कोशिश की है। ग्रामीणों के आने पर प्रार्थी के परिजनों की जान बची। प्रार्थी थाने पर गए लेकिन थाने पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया और ना ही पीएचसी कठेला पर कोई इलाज किया गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है और वहां भी सही इलाज नहीं हो रहा है। समय माता कठेला थाने के एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाने में कोई आया ही नहीं है। डाक से तहरीर आया है। केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।