फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राण घातक हमले के पांच आरोपियों को दस वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राण घातक हमले के पांच आरोपियों को दस वर्ष की कैद
विज्ञापन

बांसी। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में 11 सितंबर वर्ष 2017 को हुए प्राण घातक हमले के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश बांसी मो. शफीक ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 1.45 लाख का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि में से पीड़ित पक्ष को पचास हजार रुपये बतौर क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र केे ग्राम मजगवा निवासी अंजनी कुमार दुबे घटना के दिन शाम सात बजे बांसी से अपने गांव जा रहे थे। गांव के मार्ग पर गांव के ही बलराम, ओम प्रकाश, घनश्याम यादव, प्रकाश यादव व पिपरा गांव निवासी संजय चौरसिया ने उन्हें घेर लिया। प्रकाश यादव एवं घनश्याम यादव ने तमंचा निकाल कर उन पर गोली चला दी थी। आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ईश्वर चंद्र दुबे ने कुल सात गवाह पेश किया। परीक्षण के उपरांत न्यायाधीश ने पांचों आरोपितों को दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें