फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर नल जल योजना से आच्छादित होंगे 484 ग्राम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हर घर नल जल योजना से आच्छादित होंगे 484 ग्राम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जल जीवन मिशन के तहत जनपद में हर घर नल जल योजना से विभिन्न ब्लॉकों के 484 गांवों का जोड़ा जाएगा। 217 का डीपीआर स्वीकृत हो गया है। 50 नए गांवों का डीपीआर भेजा गया है। जल्द ही जिले के सभी गांवों को इस योजना से जोड़ दिया जाएगा। ये बातें जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कहीं।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जल निगम की योजनाओं की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता को जनपद की शेष ग्राम पंचायतों का डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए। समस्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम धर्मेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड आरके नेहरा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने किया एनआरसी का निरीक्षण, मरम्मत के निर्देश
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने जिला चिकित्सालय स्थित अति कुपोषित बच्चों के लिए निर्मित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। एनआरसी के अंदर दीवार पर सीलन, फर्श का मैट खराब था, बेसिन का पानी पाइप नहीं होने से नीचे गिर रहा था और एसी भी सही ढंग से नहीं चल रहा था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इसे तत्काल ठीक कराने और शौचालय में नियमित साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। एनआरसी में भर्ती बच्चों के परिजनों से खाना नाश्ता की गुणवत्ता की जानकारी ली गई। नोडल डॉक्टर ने बताया कि कुछ विटामिन एवं अन्य दवाओं की आवश्यकता है, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से भेजें, पोषण पुनर्वास केंद्र के समस्त बेड भरे रहने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें