फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बॉर्डर एरिया के 48 मतदान केंद्र जहां नहीं काम करता नेटवर्क

Sat, 11 May 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शैडो एरिया घोषित वायरलेस से मतदान के दिन संपर्क में रहेगी पुलिस
विज्ञापन


68 किलोमीटर भारत नेपाल सीमा से सेट हैं यहां 48 मतदान केंद्र

संचार व्यवस्था नहीं करता है काम

सकुशल मतदान करने के लिए वायरलेस सेट से लैस होंगे केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत है। बार्डर पर 48 ऐसे गांव में हैं। जहां भारतीय नेटवर्क काम नहीं करता है। सीमावर्ती गांव के लोग नेपाली सिम का प्रयोग करते हैं। लोकसभा चुनाव को सकुशन संपन्न कराए जाने को लेकर बार्डर पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर है। मतदान के दिन वार्ता होती रहेगी, चुनाव की गतिविधियों की जानकारी मिले, इसके लिए वायरलेस का प्रयोग किया जाएगा। ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मी वायरलेस से संपर्क में रहेंगे। इसके अलावा भ्रमण करके जहां से नटवर्क होगा वहां से भी जानकारी ली जाएगी। इसे शैडो एरिया घोषित किया गया है। जहां मतदान के दिन पल-पल की जानकारी ली जाएगी।

जनपद की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। बाॅर्डर एरिया में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बर्डर के 5 थाना क्षेत्रों के 48 मतदान केंद्र को शैडो एरिया चुनाव के दिन ऐसे मतदान केंद्र पर संपर्क बनाए रखने के लिए लगाया जाएगा बैक पैक वायरलेस सिस्टम: एसपी के रूप में चिन्हित किया गया है। शैडो एरिया ऐसे मतदान केंद्रों को कहते है कि जहां पर किसी भी कंपनी का नेटवर्क काम नही करता है। लोक सभा चुनाव के दिन इन सभी शैडो एरिया वाले मतदान केंद्र पर संपर्क बना रहे, इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा शैडो एरिया वाले सभी मतदान केंद्रों पर बैक पैक वायरलेस सिस्टम के साथ पुलिस कर्मियों ड्यूटी लगाई जाएगी। ऐसे मतदान केंद्रों पर भी लोक सभा चुनाव में मतदान के दिन संपर्क बना रहे, इसके लिए चिन्हित किए गए सभी शैडो एरिया वाले मतदान केंद्रों पर बैक पैक वायर लेस सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे संपर्क बना रहे। जिले के पांच थाने हैं जो बार्डर से लगते हैं। वहां की पुलिस भी अलर्ट मोड में रहेगी।
विज्ञापन




बैरियर से चेकिंग सीसी कैमरे से निगरानी

नेपाल से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा पर मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। सीमा पार से हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षाकर्मी पूछताछ भी कर रहे हैं। इसके अलावा 22 स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। उसके जरिए सीधे थानों से निगरानी जा रही है।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव को सकुशल व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सभी बिंदुओं पर कार्य कर रही है। बार्डर एरिया के 48 मतदान केंद्र जहां नेटवर्क की समस्या है, उसे शैडो एरिया घोषित किया गया। वायरलेस से लैस कर्मी ड्यूटी करेंगे और पल-पल की जानकारी ली जाएगी।

-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें