फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 460 बच्चों का हुआ चयन

Fri, 17 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए तीसरी चरण की लाॅटरी निकाल दी गई है। इस लाॅटरी में चुने गए 460 बच्चों के अभिभावकों से कहा गया है कि वह अपने बच्चों का संबंधित विद्यालय में एक सप्ताह भीतर दाखिला करा लें।
आरटीई के तहत जिले में पंजीकृत 437 निजी विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए कुल सीटों की संख्या की 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर चयन ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ऑनलाइन लाॅटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। जिले में बच्चों को कांवेंट स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए चार चरणों में लाॅटरी प्रक्रिया निकाली जानी है। अब तक तीन चरणों की लाॅटरी निकाली जा चुकी है। इसमें पहले चरण की लाॅटरी में 96, दूसरे चरण में 543 तथा तीसरे चरण की लाॅटरी में 460 बच्चों का चयन हुआ। तीसरे चरण की लाॅटरी मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने निकाली। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण की लाॅटरी एक जून को निकाली जाएगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीसरे चरण में चयनित सभी बच्चों को आवंटित स्कूलों में दाखिला दिलाना सुनिश्चित करें। जो स्कूल आरटीई के तहत एडमीशन में आनाकानी करें, उन स्कूलों की रिपोर्ट दें ताकि उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें