मिश्रौलिया क्षेत्र में कच्ची शराब बरामद करते आबकारी की टीम। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
46 लीटर कच्ची शराब बरामद
- आबकारी विभाग की टीम ने मिश्रौलिया क्षेत्र में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। आबकारी विभाग ने रविवार को मिश्रौलिया क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारा। 46 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। छह क्विंटल लहन नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा की टीम ने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम शुभोली, रतनपुर, ओदनवताल, कनकटी और मंझरिया में दबिश दी। टीम के दबिश की भनक लगते ही धंधे में लिप्त लोग फरार हो गए। जमीन के अंदर गड्ढों में छुपा कर रखा गया लगभग छह क्विंटल लहन मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया। 46 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण को कब्जे में लिया गया है।