खेसरहा। क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव में विद्युत कर्मियों ने शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बिल का वसूली की। इस दौरान बिल भुगतान न करने वाले 42 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। बकाएदारों को अतिशीघ्र बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया। विद्युत उप केंद्र मरवटिया (महुलानी) के क्षेत्र में कोटिया पांडेय गांव में शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम घर-घर पहुंची और 65 घरों में छापा मार कार्रवाई की। इसमें सात उपभोक्ताओं से 40 हजार रुपये बकाया वसूला गया। इस दौरान अवर अभियंता राजकुमार शाह, अरुण श्रीवास्तव, पवन शुक्ला, वेद प्रकाश त्रिपाठी, बालकृष्ण पांडेय, राजेश्वर त्रिपाठी, जन्नत हुसैन, राम नयन मौजूद रहे। संवाद