फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में बुक बैंक बनेगा

Mon, 30 Jul 2018 10:43 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
किताबें
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी बीईओ, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जारी निर्देश में बीएसए राम सिंह ने विद्यालयों में बुक बैंक बनाने को कहा है। ऐसा न करने की दशा में उन्होंने कार्रवाई की चेतवानी भी दी है।

 

निर्देश में बीएसए ने कहा कि सभी अपने विद्यालयों में बुक बैंक अतिशीघ्र तैयार करा लें। इसके लिए विद्यालय में पहले से रखी गई पुस्तकों, उत्तीर्ण छात्रों से उनकी पुरानी पुस्तकें या अन्य स्रोतों से प्राप्त पुस्तकों का संकलन कर प्रत्येक विद्यालय में सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ‘बुक बैंक’ का निर्माण कर लें। विद्यालय की जांच में लगाए गए अधिकारियों को निदेर्शित करते हुए कहा कि वह निरीक्षण के दौरान बुक बैंक का जायजा जरूर लें और रिपोर्ट दें। बेहतर बुक बैंक का निर्माण करने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद में कुल 1924 प्राथमिक 740 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। बुक बैंक प्रत्येेक दशा में सभी 2664 विद्यालयों में उपलब्ध होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें