फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्थानांतरण के लिए 403 शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग

Fri, 16 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही स्थानांतरण की प्रक्रिया में शुक्रवार को सात काउंटरों पर 403 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। इसमें अधिकांश महिला शिक्षक रहीं। बता दें कि जिले से बाहर स्थानांतरण के लिए 2565 लोगों ने आवेदन किया था। तीन दिन से चल रही काउंसलिंग में अभी तक 2332 ने लोगों ने भाग लिया। कड़ाके की धूप और लू के बीच शिक्षक कतारबद्ध होकर काउंसलिंग करा रहे हैं। छूटे हुए लोगों की शनिवार को काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी। गर्मी से बचाव के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई गई जो नाकाफी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें