फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहले दिन पहुंचे 40 मरीज, कमर में दिक्कत की शिकायत अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी शुरु हो गई। प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन की ओपीडी में 40 से अधिक मरीज देखे गए। इसमें कमर में दर्द और पैर व हाथ के सुन्न होने के रोगी अधिक रहे। जिन्हें दवा लिखने के साथ ही जांच की सलाह दी गई। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के असतित्व में आने के बाद सुविधाओं में इजाफा हुआ, लेकिन न्यूरो सर्जन के न होने के कारण नस की समस्या से जूझ रहे मरीजों को गोरखपुर, लखनऊ या फिर निजी अस्पताल में जाना पड़ता थां। जहां दौड़भाग के साथ रुपये भी अधिक लगता था। लेकिन अब मरीजाें को इलाज में दिक्कत नहीं होगी। क्याेंकि, कुछ दिन पहले ही न्यूरो सर्जन डॉ. आशुतोष शुक्ल ने ज्वाइन किया है। वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में कार्यरत थे। वह जनपद के ही निवासी हैं। बुधवार को प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन की अगुवाई में उन्होंने ओपीडी की शुरुआत की और मरीजों को देखा। डॉ. आशुतोष शुक्ल के अनुसार पहले दिन की ओपीडी में 40 से अधिक मरीजों को देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें