फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में अंर्तजनपदीय महिला चोर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
महिला चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

जोगिया। पुलिस ने मेले अथवा धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के कंदवा बाजार निवासी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सावन के प्रथम सोमवार को वह क्षेत्र के सेमरा मंदिर में जल चढ़ाने गई थीं, तभी उनका मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। सेमरा मंदिर पर ही सोमवार को जल चढ़ाने के दौरान मंदिर के अंदर आने-जाने के वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। एसओ जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के जोधीजोत निवासी बिमलावती, संतकबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया मीरगंज निवासी रीना, धर्मसिंहवा के अमरहा निवासी राजकला व दुधारा थाना क्षेत्र के जातेडीहा निवासी निर्मला शामिल हैं। इनके पास से एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी कान की बाली, तीन सादा लॉकेट, एक लाकेट दुर्गा प्रतिमा, मंगलसूत्र के दो लाकेट, एक टूटी चेन, एक चेन लाकेट समेत अन्य जेवरात, एक मोबाइल फोन व 2300 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें