फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर बोलेरो की भिड़ंत में चार घायल

Sat, 15 Jun 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर पॉवर हाउस के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर बर्डपुर पावर हाउस के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर व बोलेरो में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोटन थाना के बेलौहा निवासी सुरेश कुमार अपनी पुत्री की बिदाई कराने के लिए बलरामपुर जिले में बोलेरो से गए थे और दोपहर बाद वापस अपने घर जा रहे थे। वह अभी एनएच-28 पर बर्डपुर पॉवर हाउस के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही ट्रैक्टर व ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें घायल लोटन थाना क्षेत्र के बेलौहा निवासी सुरेश (64) और निशा (18), विजय, गोरखपुर के रामजानकी नगर निवासी सुनील कुमार (42) और उसका पुत्र अर्नव (8) लोग घायल हो गए। बोलेरो चालक वाजिद ने बताया कि लोगों को हल्की चोट लगी है। लेकिन सुरेश को कुछ ज्यादा चोट लगी है। इस भिड़ंत में दोनों वाहन छतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है। इस संबंध में मोहना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें