फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार लोगों के साथ बाहर से आया डेंगू का संक्रमण

Fri, 13 Oct 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

त्योहारों में दूसरे शहरों से आने वालों की संख्या बढ़ी, बढ़ सकता है डेंगू का संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्याेहारों के सीजन में डेंगू के संक्रमण का जोखिम बढ़ गया है। जिले में बुधवार को बाहर से आए चार लोगों की जांच डेंगू पॉजिटिव आई है। डेंगू के मरीज होने की स्थिति में मच्छरों के जरिए संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है।


त्योहारों के सीजन में लोग शहर से गांव आ रहे हैं। इनमें जिन्हें बुखार है, उनमें डेंगू या चिकनगुनिया के लक्षण भी मिल रहे हैं। नवरात्र में पंडाल स्थलों में भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बुखार के मरीजों की डेंगू जांच करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि मच्छरदानी लगाकर सोएं। सुबह-शाम ऐसे कपड़े पहनें, जिससे शरीर के अधिक से अधिक अंग ढके हुए हों।

यहां से आए मरीज
लखनऊ से बर्डपुर स्थित अपने घर आई छात्रा की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। गुड़गांव से उसका आई उसका की बच्ची की जांच में डेंगू निकला है। मप्र के रीवा से आए एक युवक की रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव है। यह नौगढ़ का रहने वाला है। इसी प्रकार अपने स्वास्थ्य कर्मी भाई के पास देवरिया के युवक की रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई थी। इसके पहले भी बाहर से आए दस लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन
बुखार के मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच कराने की सलाह दी जा रही है। जो मरीज बाहर से आए हैं, उन्हें जांच जरूर करानी चाहिए। ताकि उनके परिवार के और लोग इसकी चपेट में न आएं। सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ताकि डेंगू का संक्रमण फैलने न पाए।
-सुनील कुमार चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें