सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली की बजहा चौकी की पुलिस ने रविवार को जांच के दौरान एक बाइक सवार को पकड़ा। उसके कब्जे से 38 लीटर डीजल बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान राम मिलन निवासी रामनगर उर्फ मदरहना टोला मटियरिया थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई। बरामद डीजल सहित आरोपी को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद