फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 37 बस चालकों की होगी भर्ती, संचालन होगा बेहतर

Fri, 14 Jun 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- चालकों की कमी से जूझ रहा रोडवेज, संविदा पर मिलेंगे चालक
- 15 व 20 जून को दो जगहों पर लगाया जाएगा चालक भर्ती कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो में चालक की कमी से बस संचालन में असुविधा हाे रही थी। इसकी भरपाई के लिए रोडवेज ने जिले में खाली 37 चालकों के पदों के लिए संविदा के रूप में भर्ती करेगा। इससे रोडवेज बसों का संचालन बेहतर होगा। साथ ही समय से यात्री गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।
सिद्धार्थनगर डिपो में वर्तमान समय में 52 बस मौजूद है। वहीं लोकल दूरी तय करने वाले चालक व परिचालक की आठ घंटे की ड्यूटी लगती है। चालक की कमी के चलते बस को देर से संचालित किया जाता था। इससे छुटकारा पाने के लिए डिपाे ने जिले में खाली 37 सीटों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसके लिए डिपो ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि डिपो में 124 चालकों की जगह है। जिनमें से वर्तमान समय में 87 चालक मौजूद हैं। रिक्त 37 पदों की भर्ती करने के लिए परिवहन निगम ने निर्देश दिए हैं। जिस क्रम में चालकों के भर्ती के लिए आवेदन निकाला गया है। चालक की भर्ती के लिए उम्र कम से कम 23 वर्ष छह माह से अधिक होना चाहिए, जबकि शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना चाहिए। ड्राइवर के पास हैवी लाइसेंस दो साल पुराना होना चाहिए। संविदा चालक को दो रुपये 22 पैसा प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें