फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 3500 पैकेट सिगरेट एसएसबी ने पकड़ी

Sun, 05 Nov 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने शनिवार को 3500 पैकेट नेपाली सिगरेट पकड़ी। निरीक्षक मिथिला बिहारी सिंह के नेतृत्व में टीम ने चिह्नित स्थान फसादीपुर के समीप पहुंचकर देखा कि कुछ व्यक्ति गत्ता लिए नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। नाका दल जैसे ही उन व्यक्तियों की ओर बढ़ा वे लोग गत्ता फेंककर भागने लगे। देखते ही देखते नेपाल में भाग गए। बरामद सिगरेट ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दी गई। यह जानकारी कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें