सिद्धार्थनगर। एसएसबी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पार्क ककरहवा के पास से चरस के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 320 ग्राम चरस बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी महराजगंज जनपद का निवासी है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ मोहाना जीवन तिवारी ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली के ककरहवा स्थित बुद्ध पार्क के पास मादक पदार्थ को लेकर आने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसएसबी 43वीं वाहिनी के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके जेब से चरस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर पकडे गए व्यक्ति ने अपना रवि थाना सोनौली, जिला महराजगंज बताया। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।