फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में वैध पाए गए 10 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र

Wed, 24 Apr 2019 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का 'महासंग्राम' - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 17 प्रत्याशियों में 7 के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। विभिन्न कमियों के कारण शोहरतगढ़ क्षेत्र से पूर्व विधायक चौधरी रविंद्र प्रताप चौधरी का भी नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। लिहाजा इस बार के चुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू की ओर से जिन उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए हैं, उनमें भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल, बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम, कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रेश कुमार उपाध्याय, बहुजन मुक्ति पार्टी के अर्जुन सिंह लोधी, पीस पार्टी के मो. इरफान पुत्र मो. अयूब, सबका दल यूनाइटेड के केशरी नंदन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केशव राजभर, जनहित किसान पार्टी के बृजेश कुमार, नागरिक एकता पार्टी के संजय कुमार चौधरी, निर्दलीय श्रवण कुमार शामिल हैं। 2014 के चुनाव में 17 प्रत्याशी थे लोकसभा निर्वाचन 2014 के चुनाव में जिले की एक मात्र संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज से लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 14 रही। ऐसे में वैध पाए गए प्रत्याशियों में से शुक्रवार को किसी ने वापसी नहीं लिया तो 10 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में होंगे। इनका पर्चा हुआ है खारिज पर्चा खारिज होने वालों में मो. सफीक प्रत्याशी बहुजन महापार्टी, पूर्व विधायक चौधरी रवींद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू चौधरी, शेषमणि प्रजापति, राम प्रकाश त्रिपाठी शिवसेना, विनय कुमार पांडेय निर्दल, राकेश प्रताप भारतीय जन क्रांति पार्टी, राम सिंह मनई निर्दल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें