बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। शनिवार की रात में अचानक आई तेज आंधी और बरसात ने चकईजोत के अहिरौला के ग्रामीण हिस्सों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित किया है। तेज आंधी के चलते जहां आम के फल से लदे पेड़ धराशाई हो गए वहीं टीनशेड व झोपड़ी में रहने वालों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है तो कई के दीवाल व छत दरक गए। शनिवार को शाम सात बजे के आसपास मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। पूरे दिन बादलों के जुटे रहने के कारण धूप हल्की थी, लेकिन माहौल उमस भरा रहा। हवाओं के न चलने से शाम तक लोग पसीने से तरबतर और गर्मी से परेशान रहे। शाम में मौसम के करवट बदलने के कारण धूल भरी तेज हवा चलने लगी और लोगों के घरों तक में धूल और राख के ढेर लग गए। ग्राम पंचायत चकइजोत के अहिरौला में लगभग पांच मिनट के तूफान में बिजली के तार, पोल कई स्थानों पर टूटकर गिर गए और आम के फलों से लदे पेड़ धराशाई हो गए। बागीचे में आम के छोटे फलों से पट गया, जिससे बागवानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। आम बागीचे के राम अवतार यादव, फूलचंद्र जायसवाल, राजेंद्र शुक्ला, निरहू जायसवाल, बिहारी लाल चौधरी, केशव चौधरी ने बताया कि इस बार फसल अच्छी थी। लेकिन लगातार आ रही आंधियों से फसल चौपट होती जा रही है। दो मिनट के चक्रवात में पेड़ जड़ से उखड़ कर धराशायी हो गया। इसके अलावा ज्ञानमती, बधिराम का तीन शेड उड़ गया तो तुलसी, बरसाती व ज्ञानदास का दीवाल दरक गया। अयोध्या के छत का नीचे वाले हिस्सा टूटकर गिर गया। जिससे पूरा परिजन दहशत में आ गए। सहित तमाम स्थानों पर लोगों के घर व दुकानों पर लगी टीन चादरें उड़ गई। एक चाय की टपरी पूरी तरस से ध्वस्त हो गई। आंधी की तीव्रता बहुत अधिक थी जो महज पांच मिनट ही रहा होगा। उसके बाद हल्की फुल्की बरसात ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। मौसम के इस बदलाव से सब्जियों व मक्के की खेती से जुड़े किसानों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। सबसे ज्यादे असर विद्युत आपूतिज् पर पड़ा है जगह जगह तारों के टूटजाने के कारण आपूर्ति पिछले चौबीस घंटे से बाधित है। पोल के गिरने से तार टूट कर गिर गया जिस कारण आपूर्ति बाधित है।