फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक्रेट खेलने के लिए विवाद, 30 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कडज़हवा गांव में बुधवार को लॉकडाउन के बीच किके्रट खेलने के दौरान मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने 30 लोगों पर मारपीट और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और 14 लोगों को चालान कर दिया है। एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के कडज़हवा गांव में कुछ लोग किक्रेट खेल रहे थे। मैच कडज़हवा और कोडऱताल गांव के लोगों के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद कर लिए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के टीम के साथ बताए हुए स्थान पहुंचे तो लॉकडाउन के बीच काफी भीड़ दिखी। धारा 144 लागू होने के बाद भी इतनी संख्या में भीड़ एकत्र थी। कुल 30 लोगों पर मारपीट लॉकडाउन का उल्लंघन सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। साथ ही मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया है। पकड़े गए लोगों में राजेंद्र, सनोज,  सुधाकर,रामहित, राकेश,    जोगिंदर निवासी कोडऱताल, बृजेश, हरिश्चंद्र, सचिन, सरजू, रामजीत, राधेश्याम, शिवकुमार, विरजू निवासी कडज़हवा थाना जोगिया शामिल है। अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार करके चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें