सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के महतिनिया खुर्द स्थित शिव नंदी गोशाला में मंगलवार को गोवंशियों को पकड़ कर गोशाला लाया गया। खंड विकास अधिकारी भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय के निर्देश पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल ने अपने गांव के शिवनंदी गोशाला में 30 छुट्टा पशुओं को गांव के लोगों के सहयोग से पंहुचाया। संवाद