फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन डिग्री घटा तापमान...फिर भी गर्मी से राहत नहीं

Fri, 03 May 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 41 से घटकर 39 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तीन दिन के बाद बृहस्पतिवार को जिले के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी गिरा है, लेकिन इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली है। दिनभर लू चलने से लोग परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 41 से घटकर 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले तीन दिन में तापमान में बढ़त जारी रहने से लोग गर्मी से बिलबिला उठे थे। आसमान से सुबह से ही अंगारे बरसने लग रहे थे। धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा। पंखे के नीचे बैठे लोगों का भी पसीना नहीं सूख रहा था। दोपहर के समय करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली तो सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोगों में घरों में रहना ही सुरक्षित समझा। जरूरी कार्यों से घरों से बाहर निकले लोग चेहरा और सिर ढंककर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम थोड़ा नम होगा। लेकिन गर्मी व धूप से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। तापमान कम होने के बाद भी लोगों को लू के थपेड़े सहने पड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें